वाराणसी, अगस्त 19 -- Varanasi News: वाराणसी। विकास भवन सभागार में मंगलवार को जिला पोषण समिति की बैठक हुई। इस दौरान पोषण ट्रैकर के विभिन्न पैरामीटर, बच्चों के पोषण स्तर, एनआरसी की समीक्षा की गई। सीडीओ प्रखर कुमार सिंह ने बाल विकास परियोजना अधिकारी, आराजीलाइन का गृह भ्रमण में 98.93 प्रतिशत और बड़ागांव का 98.09 प्रतिशत होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने लापरवाह आंगनबाड़ी कार्यकत्री के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन आंगनबाड़ी केंद्रों पर वीएचएसएनडी सत्र छूट गया है, वहां पर सीएमओ अतिरिक्त सत्र आयोजित करें। सीडीओ ने सम्भव अभियान 6.0 का फॉलोअप करने का निर्देश दिया। बैठक में सम्बंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Hapur News: कुपोषण मुक्त हापुड़ बनाने में सहभागिता निभाए अधिकारी: डीएम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...