वाराणसी, सितम्बर 26 -- Varanasi News: वाराणसी। वह मंगल बेला आ चुकी हैं जब बाबा लाटभैरव के सिर पर मौर सजेगा। विवाहोत्सव के क्रम में शुक्रवार को बाबा के मेहंदी रस्म की गई। लाट भैरव परिसर बाबा सहित हर कोई हरे परिधान में नजर आया। विक्रम सिंह राठौर ने सपत्नीक बाबा को मेहंदी अर्पित की। तत्पश्चात क्षेत्रीय महिलाओं एवं युवतियों ने माता भैरवी और बाबा लाट भैरव को मेहंदी लगाई। लाट भैरव प्रबंधक समिति की ओर से बाबा की बारात 26 सितंबर को दोपहर 2 बजे निकाली जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...