वाराणसी, सितम्बर 23 -- Varanasi News: वाराणसी। कैंट (वाराणसी जंक्शन) स्टेशन पर मंगलवार को यात्री सुविधा प्रदाताओं के लाइसेंसधारकों के साथ बैठक हुई। इस दौरान यात्री सुविधा की गुणवत्ता, यात्रियों की शिकायतों तथा उनके समाधान पर विचार किया गया। स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता ने निर्देश दिए कि जिन लाइसेंसधारकों के विरुद्ध ज्यादा शिकायतें मिल रही हैं, वे अपनी कार्यप्रणाली सुधारें। यात्रियों से सही व्यवहार करें और अनुबंध की शर्तों का शत-प्रतिशत पालन करें। उन्होंने किसी प्रकार की त्रुटि होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। मीटिंग में सीएमआई सुबोध विश्वकर्मा, सीआईटी (स्टेशन) एसके पांडेय, सीबीएस धनंजय कुमार समेत वाहन पार्किंगों, जनआहार, मल्टीपरपज स्टॉल तथा शौचालयों के लाइसेंसधारक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...