वाराणसी, नवम्बर 29 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। वाराणसी जोन-प्रथम में राजस्व वसूली उत्साहजनक नहीं रही। इस नवंबर में पिछले गत वर्ष के सापेक्ष वसूली कम हुई है। जोन के सर्किल प्रथम और द्वितीय सर्किल के डिविजनों की वसूली कच्छप गति से चल रही है। ग्रामीण डिविजनों की राजस्व वसूली कुछ राहत देने वाली है। निर्धारित लक्ष्य से काफी कम वसूली पर कई अभियंता पूर्वांचल डिस्कॉम के एमडी संदीप कुमार के निशाने पर आ गए हैं। उन्होंने राजस्व वसूली में पीछे चलने वाले अभियंताओं के पेच कसते हुए कार्रवाई के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है। इसका शुक्रवार को असर दिखा। कई अधिशासी अभियंता राजस्व वसूली के लिए फील्ड में निकले। पावर कॉरपोरेशन की 27 नवंबर की रिपोर्ट के अनुसार वाराणसी जोन को नवंबर में 201.89 करोड़ रुपये का लक्ष्य दिया गया था। इसके सापेक्ष 126....