Varanasi News: रोहनिया गंगापुर मोड पर मिला नवजात शिशु
वाराणसी, सितम्बर 1 -- Varanasi News: रोहनिया, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गंगापुर-रोहनिया रोड पर स्थित एक खेत में नवजात शिशु मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजू सिंह मौके पर पहुंचे और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बच्चे को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि वह जिले के लिए काम से निकल रहे थे, तभी गंगापुर-रोहनिया रोड पर खेत में नवजात मिलने की सूचना मिली। वह तुरंत मौके पर पहुंचे तो देखा कि शिशु आधा पानी में डूबा हुआ है और केवल उसका सिर बाहर निकला है। उन्होंने तुरंत उसे बाहर निकाला।पहले पास के एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया, लेकिन तबीयत अधिक खराब होने के कारण उसे रोहनिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब बच्चे की हालत सामान्य और पूरी तरह स्वस्थ बताई जा रही है। नवजात लड़का है।पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.