वाराणसी, अगस्त 22 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ का चुनाव शुक्रवार को कैंट बस अड्डा स्थित कार्यालय पर हुआ। इसमें अखिलानंद त्रिपाठी को सातवीं बार क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिली। वहीं, राजकुमार सिंह को संरक्षक, रवींद्र कुमार सिंह को क्षेत्रीय अध्यक्ष, प्रियंकर मिश्र को कार्याध्यक्ष, रमेश सिंह को उपाध्यक्ष (प्रथम), शिवकुमार गौतम को उपाध्यक्ष (द्वितीय), संजय कुमार राय को उप मंत्री, श्रीनिवास सिंह और रविशंकर सिंह को संयुक्त मंत्री, सुधीर सिंह को संगठन मंत्री, अखिलानंद वर्मा को लेखा परीक्षक, दिनेश सिंह को कोषाध्यक्ष, उमाकांत पांडेय को संगठन मंत्री और मो. जावेद खान को मीडिया प्रभारी चुना गया। इसके अलावा शिशिर खरे और रमेश राय को विशेष आमंत्रित सदस्य चुने गए। बतौर सदस्य अरशद सिद्दीकी, छोटेलाल, ...