वाराणसी, सितम्बर 2 -- Varanasi News: वाराणसी। कैंट स्टेशन पर रेल यात्रियों से अवैध वसूली पर तीन सुविधा प्रदाताओं पर उत्तर रेलवे (लखनऊ मंडल) ने जुर्माना लगाया है। इनमें पे ऐंड यूज शौचालय पर 30,000 रुपये, द्वितीय श्रेणी वेटिंग हॉल के पे ऐंड यूज शौचालय पर 25,000 रुपये और यात्री आश्रय स्थित पे ऐंड यूज शौचालय पर 26,000 रुपये जुर्माना लगाया है। स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता ने बताया कि निर्धारित अवधि में अर्थदंड नहीं जमा करने और अनियमितताओं में सुधार नहीं करने पर अनुबंध निरस्त करने और सुरक्षा राशि जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...