Varanasi News: रेलवे की तीन कॉलोनियां एलपीजी से होंगी मुक्त, पीएनजी से युक्त
वाराणसी, जुलाई 22 -- Varanasi News: वाराणसी। एनईआर की बनारस में तीन कॉलोनियों के 700 से अधिक परिवारों तक पीएनजी कनेक्शन पहुंचाने के लिए बुधवार को लहरतारा स्थित डीआरएम कार्यालय में रेलवे प्रबंधन और गेल के बीच समझौता हुआ। समझौता पत्र पर गेल इंडिया, वाराणसी के जीएम सुशील कुमार और एनईआर, वाराणसी मंडल के डीआरएम आशीष जैन ने हस्ताक्षर किए। इस पहल से लहरतारा, मंडुवाडीह और सिटी स्टेशन के पास बनीं रेलवे कॉलोनियों में रहने वाले परिवारों को लाभ होगा। गेल प्रबंधन ने अभी प्राथमिक तौर पर रेलवे कॉलोनियों के मकानों का सर्वे किया है। अब विस्तृत सर्वे के बाद स्टील और जीआई पाइप के नेटवर्क का डीपीआर तैयार कराएगा。
समझौते का महत्व आशीष जैन ने कहा कि स्वच्छ ईंधन की दिशा में यह समझौता काफी अहम है। इससे रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को काफी सहूलियत होगी। समझौत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.