वाराणसी, जुलाई 11 -- Varanasi News: वाराणसी। रिंग रोड स्थित ऐढ़े इलाके में शुक्रवार को थार गाड़ियों में रेस के दौरान एक वाहन अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित थार ने मालवाहक टेंपो और साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में टेंपो चालक जीयस लाल (निवासी रमगढ़वा, चौबेपुर) और साइकिल सवार जितेंद्र राजभर (निवासी बरईपुर, सारनाथ) गंभीर रूप से घायल हो गए। लालपुर-पांडेयपुर थाने के लालपुर चौकी प्रभारी श्याम यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल भेजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो थार गाड़ियां आपस में रेस लगा रही थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...