वाराणसी, अगस्त 7 -- Varanasi News: वाराणसी। जंसा पुलिस ने हरसोस रिंग रोड के पास एक स्कार्पियो को सार्वजनिक मार्ग पर विपरीत दिशा में बैक गियर में तेज गति से स्टंटबाजी करते पाया। पुलिस ने तत्काल वाहन रुकवाया। चालक ने अपना नाम वीर बहादुर सिंह पटेल बताया। वह गंजारी का निवासी है। थानाध्यक्ष सत्यजीत सिंह ने बताया कि युवक को गिरफ्तार करते हुए वाहन का चालान कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Varanasi News: अश्लील हरकत के आरोप में पकड़ाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...