Varanasi News: रिंग रोड के गंगा पुल पर 30 सितंबर तक यातायात प्रतिबंधित
वाराणसी, जुलाई 9 -- Varanasi News: वाराणसी, हिटी। रिंग रोड फेज-2 के पैकेज-2 अंतर्गत गंगा पुल की बाईं ओर कैरिजवे का निर्माण चल रहा है। इसके चलते 30 सितम्बर तक दोनों कैरिजवे पर प्रतिदिन रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा। एनएचएआई के परियोजना निदेशक अरुण कुमार ने बताया कि कार्य को सुरक्षित और समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के लिए दाईं ओर के कैरिजवे का उपयोग भारी निर्माण मशीनों, उपकरणों एवं निर्माण सामग्री के आवागमन के लिए किया जा रहा है। इसके चलते इस कारण कार्यस्थल पर सामान्य यातायात का संचालन सुरक्षित रूप से संभव नहीं है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि इस अवधि के दौरान इस मार्ग का उपयोग न करें तथा अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। यह भी पढ़ें- चार महीने बंद रहेगा कानपुर का ये ओवरब्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.