वाराणसी, अक्टूबर 6 -- Varanasi News: वाराणसी। राह चलते अकेले राहगीर या बाइक सवार से मारपीट कर लूटपाट में मंडुवाडीह पुलिस ने ऑटो चालक समेत तीन आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों के पास से लूट के रुपये, दो मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया गया है। डीसीपी वरुणा जोन राजेश पांडेय और एडीसीपी लिपि नगायच ने मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में जानकारी दी। बताया कि सोमवार को मिर्जापुर के अदलहाट निवासी अनाज व्यापारी बाइक से अपने घर लौट रहा था। लहरतारा में सुनसान स्थान पर रात में आरोपियों ने व्यापारी को रोककर तीन हजार रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया। मंडुवाडीह पुलिस मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। यह भी पढ़ें- Varanasi News: ऑटो से घूमकर लूट करने वाले तीन गिरफ्तार पुलिस ने रात सोमवार रात ही शिवदासपुर के ब्लॉक रोड से यहीं क...