Varanasi News: रास्ते का विवाद : न्याय की गुहार अनसुनी करने का आरोप लगाकर महिला ने दी जान
वाराणसी, अगस्त 27 -- Varanasi News: बड़ागांव। बड़ागांव थाना क्षेत्र के अहरक गांव में घर का रास्ता बंद होने से परेशान महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि जमीन पर कब्जेदारी और रास्ते के विवाद को लेकर महिला कई दिनों से अधिकारियों के चक्कर लगा रही थी, लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। परिजनों के मुताबिक महिला ने अधिकारियों से अपनी परेशानी बताने के साथ ही आत्महत्या की चेतावनी भी दी थी। इसके बावजूद मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। बुधवार रात महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी।परिजनों ने बताया कि शव को गांव के बाहर ले जाने का रास्ता बंद होने के कारण करीब 14 घंटे से शव घर के बाहर रखा है। परिवार की मांग है कि पहले रास्ते का विवाद सुलझाया जाए, इसके बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी परिवार को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.