Varanasi News: राष्ट्रीय एकता दिवस डिबेट प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित
वाराणसी, नवम्बर 3 -- Varanasi News: वाराणसी। बीएचयू के पत्रकारिता विभाग में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर क्विज एवं डिबेट प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आनंद गुप्ता ने प्रथम, अथर्व सिंह ने द्वितीय और आदर्श सांकृत्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में अंजलि सिंह प्रथम, कनिष्का तोमर द्वितीय और पुलकित गौतम तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि और पत्रकारिता विभागाध्यक्ष प्रो. ज्ञानप्रकाश मिश्र ने कहा कि सरदार पटेल ने विविधता में एकता को राष्ट्र-निर्माण का आधार बनाया। युवाओं को उनके संघर्ष, संयम और राष्ट्रप्रेम से प्रेरणा लेकर सामाजिक सद्भाव तथा राष्ट्रीय एकता मजबूत करनी चाहिए। कार्यक्रम में डॉ. प्रशांत राय, भाष्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.