वाराणसी, जुलाई 19 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। शिक्षा की नगरी काशी में विद्वत सम्मान की परंपरा में एक नया अध्याय जुड़ने वाला है। राष्ट्रपति और राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित हो चुके प्रदेश भर के चार सौ शिक्षकों का एक साथ सम्मान किया जाएगा। पहली बार पुरस्कृत शिक्षकों के सम्मान में इतना वृहद आयोजन होगा। सम्मान समारोह पांच सितंबर को नई सड़क के सनातन धर्म इंटर कॉलेज के सभागार में होगा। यह निर्णय पुरस्कृत शिक्षक वेलफेयर सोसाइटी की रविवार को सनातन धर्म इंटर कॉलेज के वार्ता कक्ष में हुई बैठक में किया गया।

सम्मान समारोह की योजना बैठक की अध्यक्षता करने वाले माध्यमिक शिक्षा चयन आयोग के सदस्य डॉ. हरेंद्र कुमार राय ने बताया कि पुरस्कृत शिक्षकों का विवरण जुटाया जा रहा है। प्रदेश के प्रत्येक जिले में एक प्रमुख को यह दायित्व दिया गया है। ...