वाराणसी, अक्टूबर 16 -- Varanasi News: वाराणसी। शाइन सिटी के सीएमडी राशिद नसीम के खिलाफ कैंट थाने में एक और केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि उसने अपनी दूसरी कंपनी जेनिथ ग्लोबल रियल्टी में 10 लाख रुपये निवेश कराकर ठगी की। सुंदरपुर स्थित सद्भावना अपार्टमेंट निवासी मनीष कुमार सिंह के मुताबिक, कंपनी के प्रतिनिधियों ने निवेश की विभिन्न योजनाओं का प्रचार कर उन्हें रकम लगाने के लिए राजी किया। ऑनलाइन बैठक में कंपनी के सीएमडी राशिद नसीम समेत अन्य लोगों ने निवेश को सुरक्षित बताते हुए लाभ और सुविधाएं देने का भरोसा दिया। उनकी बातों में आकर मनीष ने 26 मई 2025 को अपने एचडीएफसी बैंक खाते से आरटीजीएस के जरिए कंपनी के खाते में 10 लाख रुपये भेज दिए।शिकायतकर्ता का आरोप है कि रकम लेने के बाद कंपनी ने वादे के मुताबिक सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराईं। निवेश की रकम वा...