Varanasi News: रामलीला: मुकुट पूजन के साथ शुरू हुई चित्रकूट की रामलीला
वाराणसी, अक्टूबर 5 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। काशी की अति प्राचीन चित्रकूट की रामलीला सोमवार को शुरू हुई। बड़ागणेश स्थित अयोध्या भवन में शाम को श्रीगणेश, वरुण, मुकुट, किरीट एवं रामायण पूजन किया गया। सर्वप्रथम श्रीराम, जानकी, लक्ष्मण, भरत एवं शत्रुध्न आदि स्वरूपों ने मानव काल्याणार्थ लीला का संकल्प लिया। इसके बाद मुकुट धारण कर सिंहासन पर विराजमान हुए। इस अवसर पर भजन मण्डली ने मंगलाचरण एवं श्रीराम चरित मानस के बालकाण्ड का संगीतमय पाठ किया। इस अवसर पर श्रीराम की झांकी का सैकड़ों भक्तों ने दर्शन किया। व्यवस्थापक पं मुकुंद उपाध्याय ने आरती कर पहले दिन की लीला को विराम दिया। इस दौरान सुबोध अग्रवाल, मोहनकृष्ण अग्रवाल, दीपेश चौधरी, सत्येंद्र कुमार राय, रघुनाथ दास, संजय गुजराती, पुनीत मिश्रा, नरोत्तम अढ़तिया, अशोक सिंह, अभिनव उपाध्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.