वाराणसी, अक्टूबर 30 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। शिवपुर स्थित पंचक्रोशी परिक्रमा के चौथे पड़ाव रामभट्ट तालाब की दुर्दशा श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ा रही है। तालाब पर बने पत्थर के घाट तक पहुंचने वाली सीढ़ियां क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। घाट के आसपास झाड़ियां, पेड़ों की सूखी डालियां और कूड़ा-कचरा फैला है। इस तालाब का धार्मिक महत्व है। डाला छठ पर यहां बड़ी संख्या में लोग सूर्यदेव को अर्घ्य देने पहुंचते हैं। ऐसे में तालाब की मौजूदा स्थिति श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिहाज से गंभीर चिंता का विषय है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि छठ पर्व से पहले टूटी सीढ़ियों की मरम्मत, घाट की सफाई और आसपास फैली झाड़ियों की सफाई कराई जाए। यह भी पढ़ें- Garhwa News: छठ पर्व को लेकर बतोकला में घाटों की सफाई में...