वाराणसी, नवम्बर 15 -- Varanasi News: रामनगर (वाराणसी), संवादाता। स्थानीय स्तर पर छठ पर्व का चलन हाल के वर्षों के काफी तेजी से बढ़ा है। कुछ वर्षों के दौरान बलुआ घाट सहित आसपास के सभी घाट खचाखच भर जाते हैं। अब दुर्गा मंदिर तालाब पर भी अपार जनसमूह उमड़ने लगा है। एक समय सिर्फ काशिराज घराना और उससे जुड़े परिवार ही छठ मनाते थे। रामनगर में डाला छठ की शुरुआत काशिराज परिवार से हुई है। लंबे समय तक राजपरिवार और उनके रिश्तेदार रामनगर में छठ महापर्व मनाते रहे। काशिराज परिवार की महिलाएं खुद घाट पर नहीं जाती थीं लेकिन उनका डाला जरूर पहुंचाया जाता था। यह परंपरा अब भी निभाई जाती है। यह भी पढ़ें- Roorki News: घरों से घाटों तक छठ पूजा की तैयारी पूरी राजपरिवार के लिए बलुआघाट पर जगह आरक्षित रहती है। बिहार से आकर यहां बसे लोगों के चलते इस पर्व के प्रति लोगों में...