वाराणसी, जुलाई 28 -- Varanasi News: रामनगर (वाराणसी)। डीआईजी मनोज कुमार सोनकर ने मंगलवार को 36वीं वाहिनी पीएसी परिसर में 'डॉग केनल' का लोकार्पण किया। उन्होंने डॉग स्क्वायड के दिवंगत श्वान 'डीजल' को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और शास्त्रों में जीव-जंतुओं के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का महत्व बताया गया है। डॉग स्क्वायड के श्वान सुरक्षा बल का हिस्सा ही नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य होते हैं। 'डॉग केनल' के जरिये 'डीजल' की स्मृतियां संजोने का प्रयास सराहनीय है। परिसर में लगाई गईं तस्वीरें लोगों को उसकी सेवाओं की याद दिलाती रहेंगी। इस दौरान सेनानायक डॉ. अनिल कुमार पांडेय ने डीआईजी मनोज कुमार सोनकर का स्वागत किया। सहायक सेनानायक राजेश कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...