वाराणसी, अक्टूबर 19 -- Varanasi News: रामनगर (वाराणसी), संवाददाता। पंचवटी मैदान के पास शनिवार सुबह करीब 10:35 बजे रामलीला में आए हाथी ने गुस्से में महावत को पटक दिया। उसने कुचलने का भी प्रयास किया, लेकिन महावत ने किसी तरह जान बचाई। गंभीर रूप से घायल महावत को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उसके सिर, पैर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। गजराज ने वहां चार बाइक, एक टेम्पो, टिन शेड और बिजली का पोल भी तोड़ दिया है। सुरक्षा के लिहाज से मौके पर पुलिस के अलावा एनडीआरएफ के जवान मुस्तैद हैं। रामनगर की रामलीला के लिए हर साल बाहर से हाथी मंगाए जाते हैं। यह भी पढ़ें- Varanasi News: सप्लाई पर पड़ा असर, जीवनाथपुर उपकेंद्र से ली गई बिजली इस बार भी आजमगढ़ से तीन हाथी, एक हथिनी मंगाई गई थी। सभी को पंचवटी मैदान में बांधकर रखा जाता है। आजमगढ़ के बैर...