Varanasi News: रामनगर की रामलीला में भोर की आरती में शामिल होने उमड़े लोग
वाराणसी, अक्टूबर 25 -- Varanasi News: रामनगर (वाराणसी), संवाददाता। सभी की निगाहें टिकी थी दुर्ग की तरफ और जैसे ही सुनाई दिया 'हर-हर महादेव' फिर क्या था, बस चार मिनट की ही बात थी। इस चार मिनट के लिए किसी ने महीनों, किसी ने एक साल तो किसी ने पूरी रात इंतज़ार किया। इस चार मिनट के लिए पूरा रामनगर सारी रात जागता रहा, चलता रहा, भागता रहा। सड़कों पर यूं ही कोई तफरी मारता रहा तो कोई भजन कीर्तन में रमा रहा। भोर की आरती के ये चार मिनट बेहद खास थे। रामनगर में भोर की आरती के दर्शन के लिए हजारों लोग पहुंचे। मंदिरों, गंगा घाटों और सामाजिक संस्थाओं के मंचों के आगे रात गुजारी। फिर अयोध्या का रुख किया तो वहीं के होकर रह गए। राज्याभिषेक के बाद भगवान श्रीराम, सीता समेत चारों भाई सिंहासन पर बैठकर सारी रात लोगों को दर्शन देते रहे। भोर में चार बजते-बजते हर राह ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.