वाराणसी, अक्टूबर 7 -- Varanasi News: रामनगर। गुरु नानकदेव के ज्योति ज्योत पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार को रामनगर किले में रखे 500 साल से अधिक पुराने दुर्लभ हस्तलिखित गुरु ग्रंथ साहिब की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। काशीराज परिवार के डॉ. अनंत नारायण सिंह के आमंत्रण पर रामनगर की सिख साध संगत किले में पहुंची और अरदास किया। डॉ. अनंत नारायण सिंह ने अपने पुत्र के साथ गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका। रामनगर किले में दरबार हाल के बगल स्थित भवन में आयोजित कार्यक्रम में ज्ञानी बलदेव सिंह के शबद कीर्तन से शुरुआत हुई। सिख समाज ने डॉ. अनंत नारायण सिंह को सरोपा भेंट किया। यह भी पढ़ें- Chatra News: श्रद्धा भक्ति से मनाया गया गुरुनानक देवजी का ज्योति-जोत गुरु पर्व किले की ओर से प्रसाद के रूप में हलवा वितरित किया गया। इसदौरान अध्यक्ष मनजीत सिंह, रविंदर स...