वाराणसी, नवम्बर 2 -- वाराणसी में अचानक बारिश Varanasi News: वाराणसी। जिले में दिन में तेज धूप के बाद रात में अचानक कुछ इलाके में करीब 20 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। वहीं कई इलाके ऐसे भी रहे जहां बूंदाबादी भी नहीं हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अर्नब कमजोर हो गया है लेकिन उसी के जाते-जाते अचानक बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आगे आसमान साफ रहेगा। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी जबकि रात में गिरावट होगी। जिले में रविवार को सुबह तेज धूप निकली थी, जो लगभग पूरे दिन रही। देर शाम अचानक मौसम बदल गया। आसमान में काले घने बादल छा गए। रात करीब 8.30 बजे जगतगंज, चेतगंज, नदेसर, लक्सा, चौक, हुकुंलगंज, नई सड़क, आदमपुर, कैंटोंमेंट, दारानगर में करीब 20 मिनट तक झमाझम बारिश हुई है। वहीं पांडेयपुर, अर्दली बाजार सहित कई इलाके में हल्की बारिश हुई...