वाराणसी, नवम्बर 14 -- Varanasi News: वाराणसी। केशरीपुर (रोहनिया) स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने समस्याओं को सुनने के बाद तत्काल अधिकारियों को फोन कर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। राज्यमंत्री ने कहा कि जनसेवा और जनसमस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए अधिकारी संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...