वाराणसी, जुलाई 28 -- Varanasi News: वाराणसी, हिटी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह के बाद मंगलवार को रामनगर स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह, राजकीय बालक बालगृह, राजकीय बालिका बालगृह एवं राजकीय पाश्चवर्तीय देखरेख संस्था परिसर का दौरा किया। उन्होंने इन संस्थाओं में बारी-बारी से व्यवस्थाएं देखीं। बच्चों और बच्चियों से सुविधाओं के बाबत फीडबैक भी लिया। बालिका गृह की बच्चियों ने राज्यपाल को बेटी पढ़ाओ-बेटी बढ़ाओ थीम पर आधारित पेंटिंग भेंट की। राज्यपाल ने बच्चियों से उनकी पढ़ाई, भोजन और रहन-सहन की व्यवस्था की जानकारी ली। रजिस्टर से आंकड़ों का मिलान भी किया। राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बालगृह के बच्चों में कौशल विकास के लिए विभिन्न पहल की जाए। यह भी पढ़ें- Varanasi News: संकल्प, समर्पण और सेवा से बनेगा विकसित...