वाराणसी, अक्टूबर 3 -- Varanasi News: वाराणसी। मंडुवाडीह स्थित विराट एमएस अपार्टमेंट में शुक्रवार देर रात फ्लैट में एक वाहन कंपनी के अधिकारी 65 वर्षीय विमल शाह की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें महमूरगंज स्थित निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार सुबह मौत हो गई। वह रोहनिया के शहावाबाद में तैनात थे। पत्नी रितु शाह के साथ मंडुवाडीह स्थित अपार्टमेंट में 10 वर्षों से रह रहे थे। उनकी एक पुत्री अमेरिका में रहती है। जबकि पुत्र बेंगलुरू में रहता है। तबीयत बिगड़ने की सूचना पर वह वाराणसी पहुंचा था। सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यह भी पढ़ें- रियल स्टेट कारोबारी वृद्ध की गला घोट कर हत्या की आशंका

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...