Varanasi News: राजातालाब के मां और बेटे की बदायूं में हादसे के दौरान मौत
वाराणसी, अक्टूबर 29 -- Varanasi News: रोहनिया, संवाद। राजातालाब थाना क्षेत्र के रमसीपुर गांव से दिल्ली जाते समय मंगलवार भोर में बदायूं के कार सवार मां और बेटे की हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार कार नीलगाय से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रमसीपुर निवासी राजेश मिश्रा का दिल्ली के करोल बाग में रेस्टोरेंट है। वह पत्नी 48 वर्षीय कुसुम मिश्रा, पुत्र 28 वर्षीय शिवम, 30 वर्षीय शुभम और 35 वर्षीय सचिन मिश्रा के साथ गांव से दिल्ली के लिए थार से निकले थे। बदायूं के पास तेज रफ्तार थार के सामने अचानक नीलगाय आ गई। इससे दुर्घटना हो गई। हादसे में कुसुम और शिवम की मौत हो गई। जबकि शुभम और सचिन चोटिल हो गए। वाहन शिवम चला रहा था। दोनों का अंतिम संस्कार बुधवार को हरिश्चंद्र घाट पर किया गया। हादसे से गांव में मातम पसरा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.