वाराणसी, नवम्बर 26 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। यूपी कॉलेज का 117वां संस्थापन समारोह बुधवार को राजर्षि सभागार में धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय अमेठी के कुलपति प्रो. भृगुनाथ सिंह ने कहा कि प्रतिभा, संसाधन, सुशासन और उत्कृष्टता की संस्कृति किसी संस्था की सफलता के चार प्रमुख आधार हैं। यूपी कॉलेज इन चारों का उदाहरण है। उन्होंने पूर्व छात्रों को संस्था से जोड़ने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया।‌ अध्यक्षता करते हुए उदय प्रताप शिक्षा समिति के सचिव प्रो. यूएस सिन्हा ने कहा कि राजर्षि ने गुलामी के दौर में युवाओं को ज्ञान और शक्ति से संपन्न कर देशसेवा के उद्देश्य से संस्था की स्थापना की थी। स्वागत कैंपस समन्वयक प्रो. मनोज कुमार सिंह ने किया। प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुम...