वाराणसी, नवम्बर 4 -- Varanasi News: वाराणसी। शिवपुर स्थित राघव राम वर्मा बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने 'भारत को जानो' प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। फाइनल राउंड में जूनियर वर्ग की देविका अग्रहरि, रुचि यादव और सीनियर वर्ग से कोमल तिवारी और शगुन मौर्या का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। प्रतियोगिता का आयोजन अतुलानंद कान्वेंट स्कूल कोइराजपुर में हुआ। बच्चों का नेतृत्व विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका अंजनी पाठक ने किया। प्रधानाचार्या सुमन सिंह ने बच्चों को बधाई दी। यह भी पढ़ें- Kanpur News: सनातन की विभूतियां प्रश्नोत्तरी में आश्विक प्रथम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...