वाराणसी, अगस्त 28 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। रक्षाबंधन की पूर्वसंध्या पर गुरुवार को ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों के बाजार में रौनक दिखी। बहनों को राखी का गिफ्ट देने के लिए स्कूटी, स्मार्ट फोन, वॉच, लैपटॉप और ब्लूटूथ स्पीकर की डिमांड रही। हालांकि रेडीमेड और डिजाइनर कपड़ों का 'मार्केट' भी चढ़ा रहा। इस बार राखी पर बहनों को सोने-चांदी और डायमंड ज्वेलरी देने की भी भाइयों में होड़ लगी रही। सोने-चांदी के अलावा हीरे के आभूषण खूब बिके। कम वजन वाली डिजाइनर ज्वेलरी पहली पसंद रही। गिफ्ट आइटमों और कपड़े-गहने के बाद लोगों ने मिठाई की दुकानों का रुख किया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: बाजार लाइवः रक्षाबंधन पर करोड़ों का कारोबार-2 मिठाई की दुकानों में भीड़ गुरुवार को सभी छोटी-बड़ी, प्रसिद्ध-लोकल, ड्राई फ्रूट, सूखी और रसीली मिठाई क...