वाराणसी, अक्टूबर 24 -- Varanasi News: लोहता (वाराणसी), हिन्दुस्तान संवाद। काशी विद्यापीठ ब्लॉक के मंगलपुर गांव में पिछले एक महीने में रहस्मयी बुखार से चार लोगों की मौत हो गई है। सौ से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं। गांव के लोगों कहना है कि डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया के कारण मौत हुई है। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम शुक्रवार को गांव में पहुंची। जिनके मौत की बात कही गई, उनके परिवार के लोगों से टीम ने बातचीत की। विभाग का दावा है कि परिजन कोई जांच रिपोर्ट नहीं दिखा पाए। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि उनकी मौत कैसे हुई। स्वास्थ्य विभाग ने मौत और भारी संख्या में लोगों के बीमार होने से इंकार किया है। गांव के लोगों के अनुसार 35 वर्षीय जमालुद्दीन, 65 वर्षीय गुलाम रब्बानी, 52 वर्षीय आयशा बेगम और 48 वर्षीय मददर बेगम की मौत हुई है। इनमें किसी की डें...