वाराणसी, अक्टूबर 31 -- Varanasi News: वाराणसी, मुसं.। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की महिला एवं पुरुष रस्साकशी टीम का चयन छह नवंबर को होगा। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की सचिव डॉ. ऊर्जस्विता सिंह ने बताया कि टीम में विश्वविद्यालय परिसर, एनटीपीसी, गंगापुर परिसर, भैरव तालाब परिसर के खिलाड़ियों का चयन होगा। डॉ. ऊर्जस्विता सिंह ने बताया चयन संबंधी जानकारी के लिए क्रीड़ा परिषद रस्साकशी प्रभारी डॉ.राधेश्याम राय से संपर्क कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...