Varanasi News: रवींद्रपुरी की समस्याएं प्रधानमंत्री को बताएंगे
वाराणसी, जुलाई 20 -- Varanasi News: वाराणसी। रवींद्रपुरी कल्याण समिति की रविवार को वार्षिक साधारण सभा की बैठक हुई। रवींद्रपुरी स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई बैठक में 150 से अधिक कॉलोनीवासियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कॉलोनी में बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान वर्षों से न होने पर लोगों ने गहरा रोष जताया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कॉलोनी की समस्याओं, नगर निगम की प्रस्तावित पार्किंग योजना, गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने में हो रही देरी तथा प्रशासनिक उदासीनता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा जाएगा। समिति के संरक्षक उमाशंकर अग्रवाल ने कहा कि रवींद्रपुरी में सीवर व्यवस्था की बदहाली, जलभराव, अवैध वेंडरों के अतिक्रमण, अवैध पार्किंग, लेन संख्या-10 स्थित देशी शराब के ठेके और असामाजिक गतिविधियों से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.