वाराणसी, जुलाई 17 -- Varanasi News: वाराणसी। रोटरी क्लब सेंट्रल की ओर से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के मौके पर प्याऊ सेवा का शुभारंभ किया गया। क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने देव विग्रहों का दर्शन-पूजन कर जनमानस के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की प्रार्थना की। क्लब की अध्यक्ष डॉ. रितु गर्ग ने कहा कि रोटरी का मूल उद्देश्य 'सर्विस अबव सेल्फ' की भावना के साथ समाज की निस्वार्थ सेवा करना है। संयोजक सर्वेश अग्रवाल एवं राममोहन अग्रवाल ने आभार जताया। सर्वेश अग्रवाल, मनोज जाजोदिया, अनिल जाजोदिया, अनुज डिडवानिया, आरके चौधरी, अशोक अग्रवाल, ऋषभ चंद जैन, वीएन कपूर, राजेश भार्गव, चुन्नीलाल पटेल, अमित जैन, मनीष अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, अविनाश मेहरोत्रा, अजय गौतम, विपिन अग्रवाल, श्याम सुंदर प्रसाद, डॉ संजय गर्ग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...