वाराणसी, अक्टूबर 24 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। रोप-वे प्रोजेक्ट के दूसरे चरण का ट्रायल शुरू हो चुका है। रथयात्रा-गोदौलिया रूट पर लक्सा स्थित टॉवर-26 तक गंडोला तार के एलाइनमेंट (संरेखण) का प्रारंभिक परीक्षण जारी है। जल्द इसका विस्तार गोदौलिया तक होगा। यह करीब एक महीने तक चलेगा। नेशनल हाइवेज लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) के अधिकारियों ने बताया कि 15 नवंबर से गोदौलिया तक तारों का एलाइनमेंट ट्रायल शुरू हो जाएगा। उनके मुताबिक दूसरे चरण के परीक्षण में रूट पर अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली। इसके बाद वजन परीक्षण (लोड टेस्टिंग) होगा। एक गंडोला में अधिकतम 80 किलोग्राम वजनी बालू की बोरी रखकर ट्रायल किया जाएगा। कैंट से रथयात्रा के बीच पहले चरण में सभी मानकों की जांच पूरी हो चुकी है। अगले महीने से स्टाफ (डमी यात्रियों) को बैठ...