Varanasi News: योग साधना से ईश्वरोपासना और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त
वाराणसी, सितम्बर 29 -- Varanasi News: वाराणसी। भोजूबीर स्थित आर्य समाज में योग साधना-ईश्वरोपासना विषयक व्याख्यान में योग साधक आचार्य चंद्रेश आर्य ने कहा कि मनुष्य जीवन की सार्थकता तभी है, जब वह मोक्ष की ओर बढ़े। इसके लिए वेदों का अध्ययन और वैदिक सिद्धांतों को समझना जरूरी है। उन्होंने कहा कि योग दर्शन ईश्वरोपासना का मार्ग प्रशस्त करता है और ईश्वरोपासना के माध्यम से मोक्ष की प्राप्ति संभव है। उन्होंने बताया कि 28 सितंबर से चार अक्टूबर तक बलिया में एक सप्ताह का क्रियात्मक योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा। संचालन प्रमोद आर्षेय ने किया। कार्यक्रम में जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान लल्लू आर्य, मंत्री चंद्रदीप आर्य, रवि प्रकाश बरनवाल, चंद्रपाल आर्य, राजकुमार वर्मा, सुशील आर्य, चंद्रमा प्रसाद आर्य, डॉ. कृष्ण मोहन बरनवाल आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.