वाराणसी, अक्टूबर 12 -- Varanasi News: वाराणसी, विशेष संवाददाता। यूजीसी कानून रोलबैक को लेकर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर आवाज बुलंद की। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह रघुवंशी की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट परिसर की ओर बढ़ते ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। विभिन्न थानों में देर रात तक बिठाए रखा। कार्यकर्ताओं और पुलिस में गुत्थम-गुत्थी और तीखी बहस हुई। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने दो दिन पहले ही जिला कलक्ट्रेट के घेराव का ऐलान किया था। सोमवार सुबह 11 बजे भोजूबीर चौराहे से वह जुलूस लेकर पैदल ही मुख्यालय पहुंचे। सर्किट हाउस के सामने एसीपी प्रज्ञा पाठक के नेतृत्व में पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। उन्हें ज्ञापन देकर वापस जाने के लिए कहा। प्र...