Varanasi News: युवा शक्ति को जेन-जी, बीटा-गामा में न बांटें : नवीन
वाराणसी, अक्टूबर 9 -- Varanasi News: वाराणसी, विशेष संवाददाता। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि युवाओं को जेन-जी, अल्फा, बीटा, गामा के नाम पर बांटने की साजिश रची जा रही है। कुछ लोग केवल समाज में विष घोलना चाहते हैं। वे घुसपैठियों को संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति एक बड़ी ताकत है, हमें बंटना नहीं होगा। विदेश से आए घुसपैठियों को युवाओं का हक नहीं लेने दिया जाएगा। भाजपाध्यक्ष काशी प्रवास के दूसरे दिन गुरुवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन पीठ सभागार में युवाओं से संवाद करते हुए 'विकसित भारत @2047' के लक्ष्य को पूरा करने एवं सरकार की योजनाओं से संबंधित प्रश्नों का उत्तर भी दिया। उन्होंने कहा कि युवा भारत की तस्वीर हैं, जो देश की दशा और दिशा दोनों बदलने की क्षमता रखता है। आज का युवा किसी के दिखाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.