वाराणसी, जुलाई 6 -- Varanasi News: वाराणसी। जिला प्रशासन की अभिनव पहल 'सुबह-ए-बनारस' के अंतर्गत 'घाट संध्या' कार्यक्रम में रायपुर से पधारी युवा कलाकार इशिका गिरी ने रायगढ़ घराने की कथक नृत्य की प्रस्तुति का शुभारंभ सरस्वती वंदना तत्पश्चात काली कवच और समापन कथक के माध्यम से सृष्टि की रचना और साथ में तोड़े टुकड़े, तिहाई परण से किया। कलाकार ने पद लय ताल एवं घुंघुरूओ की झंकार से दर्शकों के हृदय को आह्लादित किया कलाकार को प्रमाण पत्र एवं आशीर्वचन देवेंद्र गोस्वामी एवं प्रवीणा गोस्वामी ने प्रदान किया। कार्यक्रम का संयोजन सुबह ए बनारस के सचिव एवं संस्थापक डॉ. रत्नेश वर्मा ने किया, कार्यक्रम का सफल संचालन सीमा केशरी ने किया इस अवसर पर भारी संख्या में दर्शकगण उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- रायपुर की इशिका ने बिखेरा कथक का जादू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...