वाराणसी, नवम्बर 25 -- Varanasi News: वाराणसी, संवाद। भेलूपुर थाना क्षेत्र के सुदामापुर में किराए पर रहने वाले 22 वर्षीय शिवम वर्मा ने देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह शिवम के रूम पार्टनर राजेंद्र के वापस लौटने के बाद दरवाजा पीटने पर नहीं खुलने पर जानकारी हुई। शिवम के फांसी लगाने की सूचना पर मकान मालिक किरण कुमार प्रजापति ने पुलिस और मृतक के परिजनों को दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। सूचना पर मृतक के पिता शिवपुर दनियालपुर के रहने वाले छोटेलाल परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Varanasi News: युवक ने फांसी लगाकर दी जान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...