वाराणसी, अगस्त 29 -- Varanasi News: वाराणसी। रक्षाबंधन पर शुक्रवार को कैंट बस अड्डे पर महिलाओं की खासी भीड़ रही। वाराणसी से जाने वाली और आने वाली बसों में महिलाओं और उनके साथ एक सहयात्री ने नि:शुल्क यात्रा की। कई बार स्थिति ऐसी बनी कि प्लेटफॉर्म लगते ही बसें फुल हो जा रही थीं। कई यात्रियों ने खड़े होकर सफर किया। देर शाम के बाद से संख्या में कुछ कमी आई। रोडवेज प्रशासन ने जिस रूट पर ज्यादा भीड़ बढ़ी तो उस मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ा दिए। खासकर शक्तिनगर, सोनभद्र, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, मऊ, गोरखपुर और लखनऊ मार्गों पर यात्रियों की संख्या ज्यादा रही। रोडवेज प्रशासन के मुताबिक वाराणसी रीजन के कैंट, काशी, चंदौली, वाराणसी (ग्रामीण), जौनपुर, गाजीपुर, सोनभद्र और विंध्य नगर डिपो से लगभग 70000 यात्रियों ने सफर किया। सिर्फ कैंट बस अड्डे से संचालित 800 से ज्...