वाराणसी, अक्टूबर 8 -- Varanasi News: वाराणसी। तेज आंधी के चलते बुधवार को मलदहिया-इंग्लिशियालाइन मार्ग पर पीपल के पेड़ की बड़ी डाल गिर गई। एक ई-रिक्शा डाल के नीचे दब गया। ई रिक्शा स्वामिनी चेतगंज के दलहट्टा की अंजलि साहू और तीन सवारियां दब गईं। सूचना मिलते ही सिगरा इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र पहुंचे। बताया कि उद्यान विभाग की मदद से डाल काटकर हटवाया गया। तीन सवारियों को चोट आई, जिन्हें कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल भेजा गया। सभी की हालत ठीक है। घटना के समय मार्ग पर जाम लग गया था। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: चलती कार पर गिरा पेड़, तीन लोग बाल-बाल बचे यह भी पढ़ें- Gonda News: अयोध्या-गोंडा हाईवे पर गिरा पेड़, बाधित हुआ आवागमन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...