वाराणसी, जुलाई 10 -- Varanasi News: रोहनिया। आराजी लाइन ब्लॉक में मोहनसराय-अदलपुरा मार्ग पर गड्ढे से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। बारिश होने वह जलाशय में तब्दील हो जाता है। इसी रास्ते पर अदलपुरा शीतला धाम है। दर्शनार्थियों को असुविधा होगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहनसराय-अदलपुरा मार्ग के दोनों किनारों के नाले खुले पड़े हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदारों ने समस्या दूर नहीं की। जर्जर रास्ते और खुले नाले से हादसे की आशंका बनी रहती है। बता दें कि मोहनसराय-अदलपुरा मार्ग पर मंत्रियों-विधायकों का आना-जाना लगा रहता है। उनकी नजर लोगों की दुश्वारियों पर नहीं पड़ती है। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: नहीं भरे गड्ढ़े तो गड्ढ़ों में भरा बारिश का पानी यह भी पढ़ें- Biharsharif News: मुख्य मार्ग पर जमा है घुटनों भर गंदा पानी, लोगो...