वाराणसी, अगस्त 14 -- Varanasi News: बड़ागांव। कनियर गांव में राष्ट्रीय पक्षी मोर को मारकर उसके पंख नोचने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के पहुंचने पर 15-16 वर्ष के दो नाबालिग भाग निकले। सूचना पर वन विभाग और बड़ागांव पुलिस पहुंची। गांव के उत्तर में ब्रह्म बाबा मंदिर के पास भीटे पर दोनों नाबालिग मोर को मारकर पंख नोच रहे थे। ग्रामीण ग्रिजेश मिश्रा और हितेश मिश्रा पहुंचे तो दोनों साइकिल छोड़कर भाग गए। सूचना पर बड़ागांव थाना प्रभारी प्रवीण सिंह, उप निरीक्षक अमित कुमार वर्मा, वन विभाग के क्षेत्रीय दरोगा अमित कुमार श्रीवास्तव पहुंचे। आरोपी किशोरों की साइकिल पर टंगे झोले से झाड़-फूंक की सामग्री मिली। ग्रामीणों ने मोर के पंखों का इस्तेमाल झाड़-फूंक में किए जाने की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची सरसवां बीरापट्टी की दो महिलाओं ने दोनों नाबालिगों को...