वाराणसी, अक्टूबर 25 -- काशी में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत Varanasi News: वाराणसी, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन माह से अधिक समय बाद काशी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने रविवार को पुष्पवर्षा से स्वागत किया। जगह-जगह ढोल-नगाड़ों और डमरुओं की गूंज भी हुई। पीएम के स्वागत और अभिनंदन के लिए पुलिस लाइन से नमो घाट के बीच आठ स्वागत मंच बने थे। सभी जगह गुलाब की पंखुड़ियां बरसाई गईं, शंखनाद हुआ। मार्ग किनारे भीए भारी संख्या में खड़े लोग 'मोदी-मोदी' के नारे संग हर-हर महादेव का घोष भी कर रहे थे। भदऊ चुंगी के पास लोगों का उत्साह देख प्रधानमंत्री ने अपने वाहन की रफ्तार धीमी करवा दी। कार के गेट के सहारे खड़े हुए और अभिवादन स्वीकार करते आगे बढ़े। भदऊं चुंगी से नमो घाट तक माहौल रोड शो में तब्दील हो गया था। यह भी पढ़ें- पीए...