वाराणसी, जुलाई 25 -- Varanasi News: बड़ागांव। कोईराजपुर स्थित एक मॉडल शॉप में तोड़फोड़ का एक वीडियो शनिवार को वायरल हुआ। वीडियो में कुछ युवक मॉडल शॉप के बाहर हंगामा करते दिखाई दे रहे हैं। एक युवक दुकान के शटर और जाली पर ईंट से हमला करता भी नजर आ रहा है। घटना 15 जुलाई रात करीब 12 बजे की बताई जाती है। हालांकि, 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय मॉडल शॉप के बाहर कई युवक मौजूद थे। शराब लेने को लेकर तोड़फोड़ की गई। लोगों ने मॉडल शॉप में देर रात तक शराब बिक्री होने का आरोप लगाया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि दुकान के कारण आए दिन असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब होता है। लोगों का आरोप है कि देर रात तक शराब की बिक्री होने से आसपास मनबढों का आतंक रहता है और...