Varanasi News: मॉडलों ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
वाराणसी, सितम्बर 1 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। मिस और मिसेज बनारस क्लब की ओर से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन सामने घाट स्थित शिव रुद्राक्ष परिसर में किया गया। क्लब की मॉडलों और सदस्यों की प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के अभिषेक से हुआ। मिस और मिसेज बनारस की मॉडलों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्रीकृष्ण का गंगाजल, दूध, दही, देशी घी, शहद और पंचमेवा से अभिषेक किया। तत्पश्चात, भगवान श्रीकृष्ण के विग्रह को नवीन वस्त्र धारण कराए गए। उन्हें फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। श्रीकृष्ण को पुष्पों से सुसज्जित झूले में विराजमान कराया गया। श्रद्धालुओं ने 'नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की' के उद्घोष के साथ भगवान की आरती उतारी। इसी क्रम में पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.