वाराणसी, जुलाई 15 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। मैरिज लॉन संचालकों ने प्रदेश सरकार से केवल कवर्ड एरिया पर ही नक्शा स्वीकृति का शुल्क लेने की मांग की है। मंगलवार को वाराणसी मैरिज लॉन व्यापार मंडल के एक दल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा को सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने स्कूलों और नर्सिंग होम की तर्ज पर मैरिज लॉन पर भी केवल कवर्ड एरिया का शुल्क लेने की मांग उठाई गई। उपाध्यक्ष मृत्युंजय सोनकर और महामंत्री बबलू मिश्रा ने कहा कि व्यापारी नियमों से चलना चाहते हैं, लेकिन नियम व्यावहारिक होने चाहिए। वीडीए उपाध्यक्ष ने मैरेज लॉन संचालकों को उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Varanasi News: छह महीने में 83 मानचित्र स्वीकृत किए प्रतिनिधिमंडल में वाराणसी व्यापार मंडल के अध...