वाराणसी, अगस्त 25 -- Varanasi News: वाराणसी। बीएचयू स्थित समन्वित ग्रामीण विकास केंद्र में सिलाई सीखने वाली महिलाओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छात्र अधिष्ठाता प्रो. रंजन कुमार सिंह रहे। उन्होंने कहा कि ऐसी रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास एवं प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। केंद्र समन्वयक डॉ. आलोक कुमार पाण्डेय ने मुख्य अतिथि, निर्णायकों, विद्यार्थियों और अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का निर्देशन स्टूडेंट काउंसलर नित्यानंद ने किया। प्रतियोगिता में सिलाई केंद्र से प्रथम पुरस्कार जाह्नवी विश्वकर्मा, द्वितीय पुरस्कार अंजना पटेल और तृतीय पुरस्कार आकांक्षा कुमारी को मिला। छात्राओं में प्रथम पुरस्कार विज्ञान संस्थान की मुस्कान पासवान, द्वितीय पुरस्कार ...